बदायूं

Budaun News: ट्रक और बाइक की भिड़ंत में व्यापारी समेत दो की मौत

Connect News 24

दातागंज। ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार व्यापारी व उनकी बाइक एजेंसी पर काम करने वाले युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

मूलरूप से दातागंज के रहने वाले 53 वर्षीय राधेश्याम गुप्ता सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी में रहते थे। दातागंज में उनकी बाइक की एजेंसी है, इसी एजेंसी पर वह रोजाना शहर से ही आते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे एजेंसी बंद कराकर वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। उनके साथ में एजेंसी पर ही फाइनेंस का काम देखने वाला वजीरगंज निवासी 26 वर्षीय विशाल भी था। विशाल बाइक चला रहा था। इस दौरान दातागंज क्षेत्र के ही गांव गनगोला के पास सामने की ओर से आ रहे ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसा में राधेश्याम गुप्ता और विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार पर सवार उसहैत निवासी पप्पू भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने ट्रक को भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के पीछा करने पर वह ट्रक छोड़कर भाग गया। दातागंज कोतवाल सौरभ सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button