शाहजहाँपुर
पिटाई प्रकरण : एसपी से मिला पीड़ित परिवार, न्याय का मिला भरोसा
शाहजहांपुर। अससूचित जाति के युवक नंदकुमार की पिटाई के मामले में पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसपी से मुलाकात कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज निवासी नंद कुमार की पुलिस की पिटाई के मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बुधवार को एक बार फिर पीड़ित पक्ष ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। जिस पर एसपी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद