पीलीभीत

पत्नी ने कराई पति की हत्या: प्रेमी ने खौफनाक तरीके से दिया वारदात को अंजाम, बाग में फेंकी थी लाश

Connect News 24

married woman killed her husband by lover in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में प्रेम प्रसंग के चलते गांव पिपरिया दुलई निवासी हलवाई लाल बहादुर की हत्या उसकी पत्नी अनीता ने अपने प्रेमी अनुज से कराई थी। हत्यारोपी अनुज हलवाई का ममेरा भाई है। पुलिस ने लालबहादुर की पत्नी अनीता और ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

लाल बहादुर का शव पांच मई को गांव पिपरिया दुलई के पास बाग में मिला था। प्रधान राजाराम की सूचना पर पुलिस ने लाल बहादुर के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सिर की गुम चोट से मौत होना पाया गया था। लाल बहादुर के भाई बलजीत ने भाभी अनीता देवी, उसके दोस्त अनुज कुमार (लाल बहादुर का ममेरा भाई), पिता मुन्ना लाल और मां गंगादेवी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पांच मई को मिला था शव 

बलजीत का आरोप था कि लाल बहादुर तीन मई को एक शादी समारोह में मिठाई और खाना बनाने के लिए घर से गया था। पांच मई को उसका शव बाग में मिला। बलजीत ने बताया कि अनीता की अनुज से दोस्ती है। इसको लेकर अनीता अक्सर अनुज के घर चली जाती थी। लाल बहादुर इसका विरोध करता था। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जांच में पाया कि अनीता की बनाई गई योजना पर अनुज ने लाल बहादुर की हत्या की और शव को बाग में फेंक कर भाग गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button