बरेली
सौभाग्य प्राप्ति के लिए प्रदोष काल में करें हरतालिका पूजन
हरतालिका तीज भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. इस तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं. यह व्रत निराहार और निर्जल रहकर किया जाता है.



