बरेली
स्वाति नक्षत्र के रवि योग में करें श्री गणेश स्थापना
भाद्र पद शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी इस बार स्वाति नक्षत्र में मंगलवार आना शुभ है. यह योग शुभ फल देने वाला, सूर्य स्वामित्व वाला, लक्ष्मी प्रदायक, उद्योग-व्यापार के लिए श्रेष्ठ है. इस योग में श्री गणेश जी की पूजा, वंदना, साधना एवं व्रत से विद्या, बुद्धि, संपदा, रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति एवं सभी विघ्न-बाधाओं का नाश होता है.



