बदायूं

सेहत से खिलवाड़: केमिकल और रंगों से बनाया जा रहा था टोमेटो सॉस, एफडीए की टीम ने फैक्टरी में मारा छापा

Connect News 24

fake tomato sauce making factory busted in Badaun

भगौनों में मिला केमिकल युक्त टोमेटो सॉस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के उझानी में मक्का के आटा में केमिकल्स मिलाकर नकली सॉस बनाया जा रहा था। खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) की टीम ने मंगलवार का छापा मारकर नकली सॉस बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। सहायक आयुक्त सीएल यादव के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू होने से पहले ही फैक्टरी मालिक खिसक गया। कारीगर से जानकारी करने के बाद टीम ने चिली और टोमैटो सॉस के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। टीम को मौके पर भगौनों में करीब पांच सौ लीटर सॉस समेत केमिकल भी मिला।

खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सीएल यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने चिली और टोमेटो सॉस की बहादुरगंज मोहल्ला स्थित फैक्टरी में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छापा मारा। गायत्री फूड्स के नाम से पिछले साल पंजीकृत फैक्टरी के बारे में सहायक आयुक्त यादव ने बताया कि चिली और टोमेटो सॉस बनाने के लिए टमाटर समेत जिन सब्जियों को इस्तेमाल होता है, उनमें से कुछ भी मौके पर नहीं मिला। 

मौके पर मिला ये सामान 

फैक्टरी के अंदर तीन भगौनों में करीब चार सौ लीटर टोमेटो और एक भगौना में चिली सॉस मिला। इसके विपरीत चिली और टोमेटो सॉस बनाने में मक्का का आटा, अरारोट, सोडियम, हरा और लाल रंग के अलावा सैक्रीन और एक प्रकार के लिसलिसे गोंद जैसे पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा था। दोनों सॉस के चार नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button