शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पहिये से कुचलकर महिला की मौत

Connect News 24

Woman dies after being crushed by truck in Shahjahanpur

महिला के शव को सील करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा के गांव भनपुरा निवासी रंजीत राठौर की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी 22 वर्षीय पत्नी नीतू राठौर की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। रंजीत और तीन माह की बच्ची की जान बाल-बाल बची। 

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को रंजीत अपनी ससुराल कांट के गांव गुरथना जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी नीतू भी बैठी थीं।। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहल्ला ताहवरगंज में बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक की टक्कर लगने से नीतू राठौर बाइक से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। कुचलने से उनकी मौत हो गई।

 

हादसे के बाद हाईवे पर काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खाली कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक ट्रक को लेकर भाग गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button