UP: दिवाली पर हवाई सफर चार गुना महंगा, बरेली से मुंबई-बेंगलुरु का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

इंडिगो की फ्लाइट
– फोटो : PTI
विस्तार
दिवाली के त्योहार पर हवाई सफर चार गुना महंगा हो गया है। सामान्य दिनों में 55 सौ से सात हजार रुपये में होने वाली बुकिंग अब 15 से 20 हजार रुपये तक जा पहुंची है। 85 फीसदी एडवांस बुकिंग होने से दिवाली पर टिकट मिलना भी मुश्किल हो रहा है।
एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक मुंबई और बेंगलुरु से आठ से 13 नवंबर के बीच बरेली आने के लिए किराये में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी हुई है। यह स्थिति भैया दूज तक रहेगी। इन्हीं तिथियों में बरेली से मुंबई और बेंगलुरु जाने के लिए किराया सामान्य दिनों की तरह ही है।
त्योहार के बाद 14 नवंबर से लोगों की वापसी का दौर शुरू होगा। तब बरेली से मुंबई और बेंगलुरू का सफर महंगा होगा। एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक किराये में मांग के अनुसार उतार-चढ़ाव होता है। इसलिए अभी इसमें और वृद्धि हो सकती है।



