बरेली

UP: अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा गया; इसलिए हुई ये कार्रवाई

Connect News 24

Saddam shifted from Bareilly Central Jail to Badaun Jail

सद्दाम
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम को बरेली से शिफ्ट कर दिया गया है। बरेली सेंट्रल जेल टू में बंद सद्दाम का नया ठिकाना अब बदायूं जिला जेल होगी। उसके खास गुर्गे प्रयागराज निवासी आतिन जफर को रामपुर जेल भेजा गया है। 

हाल ही में आतिन को प्रयागराज से, इसके बाद सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। सद्दाम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दिल्ली से गिरफ्तार कर सद्दाम को बरेली जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली में शाहजहांपुर जैसी घटना, गांव में दबंगों ने उखाड़ दिया खड़ंजा, ईंटें भर ले गए

हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम परेशान था। उसने मानवाधिकार का हवाला देकर बैरक बदलने की गुहार लगाई थी। वह बार बार सामान्य बैरक में दूसरे बंदियों के साथ रखने की जिद कर रहा था। मंगलवार को उसे बरेली जेल से शिफ्ट कर दिया गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button