बरेली

Bareilly News: हाईवे किनारे मिला लापता युवक का शव

Connect News 24

बहेड़ी (बरेली)। उत्तराखंड के रुद्रपुर से लापता हुए बहेड़ी निवासी शमीम अहमद (36) का शव सोमवार को नैनीताल हाईवे के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या करने के बाद शव यहां फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया है।

शमीम अहमद रुद्रपुर में फलों का ठेला लगाते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ठेला लेकर गए थे। रात तक जब घर नहीं आए तो तलाश शुरू की गई। उनका ठेला एक किराये के गोदाम में खड़ा मिला। पूछने पर गोदाम मालिक ने बताया कि ठेला यहां खड़ा करने के बाद वह चले गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला।

परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को सुबह के समय नैनीताल हाईवे पर जाम गांव के पास एक शव पानी भरे गड्ढे में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाया। वहां मौजूद मोहल्ले के ही रहने वाले व्यक्ति ने शव की पहचान शमीम अहमद के तौर पर की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या करने के बाद शव यहां फेंकने का आरोप लगाया। वहीं, इंस्पेक्टर बहेड़ी श्रवण कुमार सिंह का कहना है शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button