UP: बरेली में जिस इलाके में हुआ था बवाल, वहां से रविवार को नहीं निकलेगा कांवड़ियों का जत्था; अनुमति निरस्त

जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के जोगी नवादा में बीते दो रविवार को बवाल होने के बाद अब पुलिस प्रशासन कोई भी ढिलाई नहीं बरत रहा है। छह अगस्त रविवार को चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ियों का जत्था निकालने को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। पुलिस की ओर से बुधवार को ही अनुमति निरस्त कर दी गई थी। अब डीएम की ओर से एसीएम प्रथम एन राम ने अनुमति निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
महंत बोले- वादाखिलाफी न हो, स्पष्ट करें बात
कांवड़ जत्थे के महंत राकेश कश्यप के साथ बृहस्पतिवार को दिनभर अलग-अलग बैठकें की गईं। पुलिस प्रशासन के लोगों के साथ उनकी बैठकें बेनतीजा रहीं। शाम ढले कश्यप ने बताया कि वह लोग इसी रविवार को जत्था ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी अनुमति के लिए लिखापढ़ी की गई है।
ये भी पढ़ें- बिना चालक दौड़ी रोडवेज बस: अचानक हुई स्टार्ट और चलने लगी, रेस्टोरेंट में घुसी; लोगों ने भागकर बचाई जान
अब उन्हें बताया जा रहा है कि अनुमति निरस्त की जा रही है। उनसे स्पष्ट बात नहीं की जा रही है। कुछ कागजात फाड़ दिए गए। प्रशासन को वादाखिलाफी नहीं करनी चाहिए, जो स्थिति है वो स्पष्ट बता दी जाए। हम अपने साथियों से बात कर निर्णय ले लेंगे।



