पीलीभीत

UP Board 12th Second Topper: किसान के बेटे का प्रदेश में दूसरा स्थान; IAS बनना चाहते हैं सौरभ, JEE मेंस भी पास

Connect News 24

UP Board Class 12th Result 2023 UP Board Inter Second Topper Saurabh Gangwar Success Story

सौरभ गंगवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में दूसरे और पीलीभीत जिले में पहले स्थान पर रहे बीसलपुर के सौरभ गंगवार आईएएस बनना चाहते हैं। उन्होंने 97.20 फीसदी अंक हासिल किए। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सौरभ के घर पर उन्हें मिठाई खिलाने वालों की भीड़ लग गई।

बीसलपुर के जमुनिया महुआ गांव के रहने वाले सौरभ के पिता नरेंद्र किसान हैं। इनके पास छह एकड़ जमीन है। मां मीना देवी शिक्षामित्र हैं। सौरभ इकलौते पुत्र हैं। सौरभ ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहते हैं। पढ़ाई के दौरान उन्होंने केमिस्ट्री व इंग्लिश विषय की कोचिंग जरूर ली, इसके अलावा गणित और फिजिक्स की खुद ही तैयारी की। गणित में उनके पूरे 100 नंबर आए हैं। 

फिजिक्स में 97, केमिस्ट्री में 97, हिंदी और इंग्लिश में 96-96 अंक हैं। सौरभ जेईई मेंस की परीक्षा भी पास कर चुके हैं। सौरभ ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्हें कभी भी कोई दिक्कत नहीं आई। सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्कूल से इंटर किया। यहां वह कक्षा छह से पढ़ रहे हैं। हाईस्कूल में भी 93.5 प्रतिशत अंक थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button