UP: इस जिले में बुखार ने बरपाया कहर, 24 घंटे में छात्रा समेत सात की मौत, डेंगू के नौ नए मरीज मिले

मृतक छात्रा का फाइल फोटो, फॉगिंग करता कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को छात्रा समेत सात और लोगों ने जान गंवा दी। डेंगू के नौ और संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या 522 हो गई है। मरने वालों में दो डेंगू संक्रमित भी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर तक डेंगू कहर बरपाएगा।
जिले के ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र के गांव लहरा लाड़पुर निवासी छोटे लाल (40 वर्ष) को चार-पांच दिन पहले बुखार आया। शनिवार को उनकी मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागरान निवासी निहाल हुसैन (65 वर्ष) को भी तीन दिन से बुखार था। शनिवार रात परिवार वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पांच हजार में बेच दी पत्नी की इज्जत, घर में ही दो लोगों ने बारी-बारी से की दरिंदगी; दर्दनाक है कहानी
मोहल्ला श्रीराम कॉलोनी निवासी किरन (40 वर्ष) को बुखार आया तो परिवार के लोगों ने उनको दवा दिला दी। शनिवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बिसौली क्षेत्र के जलालपुर निवासी निरवेश कुमारी (55 वर्ष) को सप्ताह भर पहले बुखार आया था। रविवार को बरेली में उनकी मौत हो गई।


