बरेली
UP News: आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने UCC का किया समर्थन, पीएम मोदी को लिखा पत्र

परिवार की महिलाओं के साथ निदा खान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली की आला हजरत दरगाह का पूरे देश में नाम है। आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं पर हमेशा तीन तलाक की तलवार लटकी रहती है। समान नागरिक संहिता से उनका भविष्य सुरक्षित होगा।



