बरेली

UP News: जल्द अमीर बनने के लिए छापने लगे नकली नोट, फिल्म देख आया आइडिया; तीन गिरफ्तार

Connect News 24

Three accused arrested for making fake notes in bareilly

नकली नोट बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसओजी और सीबीगंज थाना पुलिस ने घुंसा गांव में छापा मारकर 70,800 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। टीम ने नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिंटर व अन्य सामान के साथ तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी भाग गया है। नकली नोट छापने के तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि फर्जी नाम की फिल्म देखकर उन्होंने नकली नोट छापने का तरीका सीखा। वे जल्द ही अमीर बनना चाहते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को सूचना मिली थी कि घुंसा गांव में नकली नोट बनाने का धंधा चल रहा है। उन्होंने इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज और पुलिस के साथ शुक्रवार रात गोविंदापुर रोड पर कल्लू खां के निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर घुंसा निवासी रहमत अली पुत्र नक्शे अली, रईस खां पुत्र बाबू खां और अब्दुल हुसैन पुत्र हनीफ हुसैन निवासी गोविंदापुर को नकली नोट बनाते गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- ‘कैफे में गलत काम’: दरवाजा खोलने पर बजरंग दल से जुड़े युवक को पीटा, अंदर थीं लड़कियां; नीचे बने हैं केबिन

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button