बरेली

UP News: अशरफ के साले सद्दाम की तलाश में एयरपोर्ट के फुटेज खंगाल रहीं एसटीएफ, दुबई के फोटो वायरल

Connect News 24

STF scanning cctv footage of airport in search of Ashraf brother-in-law Saddam

सद्दाम का वायरल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ के एक लाख के इनामी साले सद्दाम की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ और एसआईटी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच सद्दाम के फोटो लगातार वायरल हो रहे हैं। ये फोटो दुबई के बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि सद्दाम कर्नाटक के हुबली एअरपोर्ट से दुबई भागा है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसआईटी और एसटीएफ एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

अशरफ के बरेली जेल में बंद रहने के दौरान सद्दाम यहां किराये पर रखकर बरेली में उसका नेटवर्क खड़ा करने का काम करता था। अतीक-अशरफ की हत्या के बाद चर्चाएं शुरू हो गईं कि सद्दाम दुबई भाग गया है। इसके बाद सद्दाम के फोटो भी वायरल होने लगे, जो दुबई के बताए जा रहे हैं। 

Nurse Death Case: आखिरी बार सोनू से ही हुई थी नर्स रुचि की बात, सामने आया चौंकाने वाला सच, सीसीटीवी…

हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि सद्दाम के जो फोटो वायरल हो रहे हैं, वे कब के हैं। सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए खाक छान रहीं एसआईटी और एसटीएफ खाड़ी देशों की यात्रा करने वालों का डाटा जुटाने के साथ एअरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। सद्दाम के दुबई में होने की पुष्टि के बाद उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button