बरेली

UP News: शादी के बाद सामने आया पत्नी का ‘असली रूप’, पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार, बताई आपबीती

Connect News 24

wife beaten up the husband for money in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में तलाकशुदा व्यक्ति से शादी करने के बाद पत्नी ने उसके जेवर हड़प लिए, फिर अलग होने के नाम पर 15 लाख रुपये मांगने लगी। इतना ही पत्नी अपने मायके वालों के साथ मिलकर बीच सड़क पर पति को पीटा। पीड़ित पति ने पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बदायूं के लोटनपुर निवासी नीरज बरेली बिहारीपुर में रहते हैं। उनके परिजनों ने शीतल से उनकी मुलाकात कराई थी। शीतल की तरफ से शादी का प्रस्ताव मिला तो नीरज ने हां कर दी। नीरज का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था, उससे नीरज के तीन बच्चे हैं। 

पहले से ही शादीशुदा थी पत्नी 

शादी के बाद नीरज को पता लगा कि शीतल भी पहले से शादीशुदा थी। उसने अपने पहले ससुरालवालों के सारे जेवर ले लिए थे। शादी के समय नीरज ने शीतल को जेवर रखने को दिए थे। शीतल यह जेवर भी मायके रख आई। जब नीरज की बहन ने शीतल को समझाया तो उसने नीरज के साथ रहने से इनकार कर दिया। शीतल ने कहा कि 15 लाख रुपये दो तो इसका पीछा छोड़ दूंगी। 

ये भी पढ़ें- भांजे ने की मामी की हत्या: ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून ? पेट में कई बार घोंपा चाकू, बेरहमी से ली जान

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button