बदायूं
UP News: बदायूं में बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत, बारिश के दौरान स्कूल से लौट रही थी मासूम

मृतक छात्रा के रोते बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जनपद में गुरुवार को गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन बेहाल हो गया। बारिश के दौरान अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे स्कूल से लौट रही छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने मृतकों के घर जाकर घटना की जानकारी जुटाई।