UP News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम, कटरा से रूट डायवर्ट कर निकाले जा रहे वाहन

हाईवे की एक लेने से निकाले जा रहे वाहन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग की जा रही है। इसके चलते लखनऊ-दिल्ली हाईवे की एक लेन को बंद कर दिया गया है। इससे शनिवार को हाईवे पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाले ओवरब्रिज की लेन से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है।
दोनों ओर के वाहनों को एक लेन से ही पास कराया जा रहा है। लखनऊ से बरेली की ओर आने वाले वाहनों को कटरा चौराहे से रूट डायवर्ट कर जैतीपुर होकर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि हुलासनगरा ओवरब्रिज बनने के बाद पहली बार इतना लंबा जाम है। भीषण जाम के चलते वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘तेरे लिए जान भी दे दूंगा’: प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का
आवाजाही पर पूरी तरह से रोक
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह सात बजे से ही बरेली की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी। इसके बाद दोपहर को आधुनिक मशीनों से रेलवे ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग की।



