बदायूं

UP Nikay Chunav: बदायूं में निकाय चुनाव के दंगल में 1596 पहलवान, 203 ने छोड़ा मैदान

Connect News 24

1596 candidates will contest nagar nikay chunav in Badaun

यूपी नगर निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद पद के चुनाव में 1596 प्रत्याशी मैदान में बाकी रह गए, जबकि 203 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर नामांकन कराने वाले 61 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर 167 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वार्ड सभासद पद पर 1429 प्रत्याशी चुनावी ताल ठोकेंगे।

शहर नगर पालिका परिषद से भाजपा से दीपमाला गोयल, कांग्रेस से माधवी साहू, आम आदमी पार्टी से शाह जमानी, बसपा से संतोष और अजरा अल्वी, आफताब, आशा, नाजमी, नाजिया खान, फात्मा रजा, फायजा नकवी और इंदू सक्सेना ने नामांकन कराया था। बृहस्पतिवार को फायजा नकवी और इंदू सक्सेना ने अपना नाम वापस ले लिया। अब नगर पालिका बदायूं से दस प्रत्याशी मैदान में हैं। 

उझानी में ये प्रत्याशी हैं मैदान में 

उझानी नगर पालिका परिषद से भाजपा से पूनम अग्रवाल, कांग्रेस से इशरत जहां, बसपा से गीता शाक्य, निर्दलीय रफी अहमद और निर्दलीय रजनीश गुप्ता मैदान में हैं, जबकि यहां से नितिन गुप्ता और मोहम्मद नवी ने अपना नाम वापस ले लिया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button