पीलीभीत

UP Nikay Chunav: पीलीभीत में तीन नगर पालिका समेत 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित, इन्हें मिला टिकट

Connect News 24

BJP Candidates List For Nagar Palika Seats In Pilibhit

पीलीभीत नगर पालिका परिषद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने रविवार शाम को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पीलीभीत नगर पालिका परिषद से आस्था अग्रवाल, बीसलपुर से शशि जायसवाल और पूरनपुर से शैलेंद्र गुप्ता को पार्टी का टिकट दिया गया है। रविवार को दिन भर भाजपा नेता सूची जारी होने का इंतजार करते रहे। शाम को सूची जारी हुई तो किसी के खेमे में जश्न का माहौल रहा तो कहीं मायूसी दिखी।

भाजपा ने शहर से डॉक्टर आस्था अग्रवाल का टिकट फाइनल किया है तो पूरनपुर में शैलेंद्र गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। युवा उद्योग व्यापार मंडल के 2005 से अब तक नगराध्यक्ष और मोहल्ला गनेशगंज निवासी राजनीति शास्त्र से परास्नाक शैलेंद्र गुप्ता नगर पालिका के पांच बार लगातार सदस्य रहे। इसमें वर्ष 2012 में निर्विरोध नगर पालिका सदस्य चुने गए। 

बीसलपुर से शशि जायसवाल लड़ेंगी चुनाव 

बीसलपुर में मंत्री के करीबी अमन जायसवाल की पत्नी शशि जायसवाल को टिकट दिया गया है। शशि बीएससी पास हैं। परिवार में कोई राजनीति में नहीं है। इसके अलावा नगर पंचायत में न्यूरिया हुसैनपुर से शाहजहां बेगम को टिकट दिया गया है। 1995 में शाहजहां बेगम चेयरमैन रह चुकी हैं। इसके बाद इनके पति दो बार चेयरमैन रह चुके हैं। बिलसंडा से नरेंद्र मोहन सक्सेना को टिकट दिया गया है। यह पूर्व में सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रह चुुके हैं। इंटर तक पास हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button