UP: बरेली सेंट्रल जेल से माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को लेकर प्रयागराज पुलिस रवाना, कल कोर्ट में है पेशी

कड़ी सुरक्षा में बबलू श्रीवास्तव को ले गई पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड के आरोपी माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को लेकर प्रयागराज पुलिस बरेली से रवाना हो गई। बबलू श्रीवास्तव को रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बरेली सेंट्रल जेल से बाहर निकाला गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली से प्रयागराज ले जाया गया है।
पुलिस बबलू को लेकर प्रयागराज जेल पहुंचेगी। वहां से सोमवार सुबह उसकी प्रयागराज कोर्ट में पेशी कराई जाएगी। अपहरण के मामले की सुनवाई पहले 11 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन बरेली पुलिस-प्रशासन ने प्रधानमंत्री के आने को लेकर व्यस्त होने का हवाला देकर सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार किया था। इसके कारण बबलू श्रीवास्तव को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका था।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने का मामला, विभागीय जांच में बेनकाब होंगे लापरवाह पुलिसकर्मी



