बरेली
VIDEO : बरेली सेंट्रल जेल से माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को लेकर प्रयागराज पुलिस रवाना
बरेली सेंट्रल जेल में बंद पूर्वांचल का माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव पंकज महेंद्रा अपहरण कांड का आरोपी है। इस मामले में 16 अक्तूबर को प्रयागराज कोर्ट में उसकी पेशी होनी है। बबलू श्रीवास्तव को रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बरेली सेंट्रल जेल से बाहर निकाला गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली से प्रयागराज ले जाया गया है।



