UP: लक्ष्मी पूजन के दिन नवजात बिटिया को सड़क किनारे छोड़ गया निर्मोही, किसान ने बचाई जान

नवजात बच्ची
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनतेरस के दिन जब घर-घर में लक्ष्मी पूजन किया जा रहा था, तभी कोई निर्मोही शख्स नवजात बच्ची को छोड़ गया। सड़क किनारे रोती बच्ची एक ग्रामीण को मिली तो वह उसे सुरक्षित अपने घर ले गया। मामला बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके का है। पुलिस अबोध बच्ची को लावारिस छोड़ने वाले का पता लगाने में जुटी है।
बीसलपुर रोड किनारे कंथरिया गांव के पास सुनसान झाड़ियों में शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक बच्चे के रोने की आवाज आई तो यहां से गुजर रहे किसान धर्मपाल ठिठक गए। पहले उन्होंने सोचा कि कोई किसान परिवार खेत में काम करने आया होगा, उसी की यह बच्ची होगी।



