पीलीभीत

Pilibhit News: रामलीला मैदान में सज गईं पटाखों की दुकानें

Connect News 24

Firecracker shops decorated in Ramlila Maidan

रामलीला मैदान पर लगने लगी आतिशबाजी की दुकाने । संवाद

पीलीभीत। आतिशबाजी का बाजार भी सज गया। रामलीला मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई हैं। इस बार दुकानों पर ग्रीन पटाखे भी दिखाई दे रहे हैं। लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र में 319 पटाखों की दुकानाें का लाइसेंस जारी किया गया है।

शहर के रामलीला मैदान पर आतिशबाजी बेचने के लिए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को लाइसेंस जारी किए हैं। लाॅटरी सिस्टम से दुकानों का आवंटन किया गया। इस बार 197 पटाखा दुकानदाराें को लाइसेंस दिया गया है। जहानाबाद में 30, गजरौला में 12, कनाकोर में चार, न्यूरिया में 13, बिठौरा में 16 दुकानदारों को लाइसेंस दिया गया है। तहसील क्षेत्र में कई जगह पटाखों के लाइसेंस दिए गए।

लाइसेंस मिलने के बाद बृहस्पतिवार शाम से ही पटाखा विक्रेताओं ने दुकानें लगाने का काम शुरू कर दिया। प्रमुख आतिशबाज फईम के मुताबिक इस बार ग्रीन पटाखे भी मंगाए गए हैं। पटाखे राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देश पर तैयार करके बाजार में उतारे गए हैं। इनकी खासियत यह है कि इन्हें छुड़ाने पर ज्यादा धुआं नहीं निकलता।

आतिशबाज कन्हैया लोधी ने बताया कि अब ग्राहक भी तेज आवाज वाले पटाखे नहीं मांगते, रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने और आसमानी आतिशबाजी का क्रेज ज्यादा है। पहले दिन बिक्री हल्की रही है, लेकिन शनिवार और फिर खास दिवाली के दिन रविवार को अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है।

स्काई शॉट बन रहे पहली पसंद

स्काई शॉट वाले पटाखे लोगों को सबसे ज्यादा भा रहे हैं। इनकी कीमत 150 से लेकर 700 रुपये तक है। बच्चों को लाइटिंग वाले पटाखे पसंद आ रहे हैं। हवाई फायर पटाखा महंगे होने के कारण लोगों को कम पसंद आ रहे हैं।

तहसील क्षेत्र में 319 पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस दिए गए हैं। लाटरी सिस्टम से दुकानों को आवंटन किया गया है। सभी से कहा गया है कि गाइड लाइन का पालन करें। देवेंद्र कुमार, एसडीएम सदर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button