UP: बरेली में 45 लाख रुपये की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बदायूं पुलिस ने भी पांच आरोपी दबोचे

बरेली में पकड़े गए अफीम तस्कर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एसटीएफ ने 2.600 किलो अफीम के साथ भमोरा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि कार से तीन अफीम तस्कर सुभाषनगर के वैष्णो धाम आने वाले हैं। एसटीएफ ने घेराबंदी कर बीडीए कॉलोनी के पास कार रोककर तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों से बरामद अफीम की कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपी मनोज कुमार, धीरज वर्मा भमोरा के गांव नवदिया लंगूरा और विकास यादव भमोरा के सरदारनगर के निवासी हैं। आरोपियों से 2.600 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे झारखंड के हजारीबाग के सुरेश से अफीम लाते हैं और पंजाब के जीरकपुर में हरप्रीत को बेचते हैं। शहर के भी कुछ इलाकों में वे अफीम की आपूर्ति करते हैं।


