UP: कर्ज चुकाने के लिए पड़ोसी बना हैवान, आठ साल के बच्चे को अगवा कर मार डाला, परिवार को करता रहा गुमराह

अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी से आठ साल के छात्र का अपहरण पड़ोसी ने बेटे के साथ मिलकर मकान का कर्ज उतारने के लिए किया था। भेद खुलने के डर से उसने मासूम की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने जो खुलासा किया है कि उसमें कुकर्म के बाद हत्या करने की बात कही है।
मुड़िया धुरेकी निवासी व्यक्ति पंजाब में काम करता है। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। उसका सबसे छोटा बेटा कक्षा तीन में पढ़ता था। वह 11 अक्तूबर को स्कूल से आया। उसके बाद मोहल्ले के कुछ बच्चों ने उसे बुला लिया। दो घंटे बाद पड़ोसी सद्दीक उनके घर आया और परिवार वालों से बच्चे के बारे में पूछा, तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। उस दौरान तक उन्हें कोई शक नहीं था। वह शाम तक उसे तलाश करते रहे। 12 अक्तूबर की सुबह तक उसका कुछ पता नहीं चला तो वह फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे।
ये भी पढ़ें- Bareilly: 11 साल की रिद्धिमा की हत्या… प्रेम विवाह करने वाले भाई के ससुर ने की वारदात! वजह चौंकाने वाली
फिर सद्दीक ने कहा कि उसके नंबर पर एक कॉल आई है और वह कह रहे हैं कि बच्चा उनके कब्जे में हैं। वह फिरौती मांग रहे हैं। जब सद्दीक बताए नंबर पर बच्चे के बड़े भाई ने कॉल लगाई तो वह खुद हैरान रह गया। उधर से 4.20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। छात्र के परिवार वालों ने सद्दीक को घर बैठा लिया और पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस ने सद्दीक को पकड़ लिया। बाद में छिबऊकला इलाके से सिद्दीक का बेटा शाहरुख भी पकड़ा गया।