Schools

Uttarakhand Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, 85.17 फीसदी स्टूडेंट्स हाईस्कूल में हुए पास

Connect News 24

Uttarakhand Board Result 2023 Declared: उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. यूके बोर्ड की दोनों क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वे स्टूडेंट्स जिन्होंने इस साल की यूके बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – uaresults.nic.in. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की इस वेबसाइट से भी नतीजे चेक किए जा सकते है – ubse.uk.gov.in. रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें.

ऐसे रहे इस बार के नतीजे

यूके बोर्ड दसवीं में इस बार कुल 85.17 परसेंट स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की. हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने टॉप किया. दूसरे और तीसरे पायादान की बात करें तो आयुष रावत और रोहित पांडेय दोनों ने सेकेंड पोजीशन पायी. वहीं कुमारी शिल्पी और शौर्य को तीसरी पोजीशन मिली. 12वीं की बात करें तो जसपुर की तन्नु चौहान ने टॉप किया. दूसरे स्थान पर रहे हिमानी उत्कशी और तीसरी पोजीशन मिली राज मिश्रा को. 

इन स्टेप्स से आसानी से देखें रिजल्ट

  • नतीजे देखने के ले सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ubse.uk.gov.in पर.
  • यहां पर Results नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको UK 10 Result 2023 या UK 12 Result 2023 नाम के लिंक मिलेंगे.
  • आपको जिस क्लास के नतीजे देखने हैं उसके लिंक पर क्लिक करें.
  • इतना करने पर फिर एक पेज खुलेगा. इस पेज पर आपसे आपके लॉगिन क्रेडेंशियल्स मांगे जाएंगे.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • एग्जाम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या आगे के अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं.

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

यूबीएसई दसवीं और बारहवीं में इस बार कुल 2,59,437 कैंडिडेट्स ने भाग लिया है. इनमें से दसवीं के फाइनल एग्जाम में इस बार 1,32,115 स्टूडेंट्स बैठे थे और बारहवीं में 1,27,324 छात्रों ने हिस्सा लिया था. इन सभी के लिए रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. नतीजे जारी हो गए हैं लेकिन कई बार ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण वेबसाइट या तो नहीं खुलती या देर से खुलती है. ऐसा हो तो परेशान न हों, थोड़ा समय दें और धैर्य रखें. कुछ ही देर में वेबसाइट खुल जाएगी. 

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग की है तो इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button