शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में अराजकतत्वों ने किया राम पताका का अपमान, 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र के बतलैया गांव में श्रीराम शोभायात्रा निकलने के बाद सोमवार रात कुछ अराजकतत्वों ने गांव में लगी राम पताकाओं को निकालकर जहां-तहां फेंक दिया। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर गांव में तनाव फैल गया। दो पक्षों में टकराव की आशंका पर एसडीएम और सीओ समेत भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया। किसी तरह लोगों को शांत कराया। बाद में 100 से ज्यादा लोग कटरा थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने तज्जू, अजमल, मोहम्मद शहीद, इकबाल ठेकेदार, इकबाल के बेटे शहनवाज और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ सद्भाव बिगाड़ने और धार्मिक प्रतीकों का अपमान करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button