Shahjahanpur News: छुट्टा पशु चर गए गेहूं की फसल, महिला किसान ने मांगा मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:53 AM IST

गेहूं की चरी फसल देखती रानी पांडे और उनके परिजन। संवाद
खुटार। कस्बे की महिला किसान के खेत में छुट्टा पशुओंं ने गेहूं की फसल चट कर दी। महिला ने तहसील प्रशासन से नष्ट फसल का मुआवजा मांगा है।
मोहल्ला देवस्थान निवासी रानी पांडे ने बताया कि उनके पति दिनेश पांडे की मौत हो चुकी है। उनके पास एक एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल को रविवार रात छुट्टा पशु चर गए। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है और उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने बताया कि बीडीओ दावा करते हैं कि पशुओं को गोशाला भेजा जा चुका है, लेकिन कई झुंड खेतों में घूम रहे हैं। झूठे दावे करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। संवाद
