VIDEO : बरेली में 75 बीघा जमीन पर बन रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बुलडोजर से सड़क, नाली, बाउंड्री, ऑफिस तोड़ दिए गए। 75 बीघा जमीन पर अलग-अलग कॉलोनाइजर निर्माण कर रहे थे। कॉलोनाइजरों को चेतावनी पत्र जारी किया गया कि बिना मानचित्र के दोबारा निर्माण शुरू किया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि आईटीबीपी रोड स्थित बुखारा गांव में प्रमोद शाहू 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। इसी तरह लालफाटक के आगे दूरसंचार केंद्र के सामने 25 बीघा जमीन पर प्रदीप कुमार कॉलोनी बसा रहे थे। टीम ने मानचित्र मांगा तो दे नहीं सके। इस पर यहां सड़क, नाली और ऑफिस का ध्वस्तीकरण कर दिया गया। यहीं पास में ओम प्रकाश कश्यप 30 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण कर दिया गया।



