बरेली

World AIDS Day: यहां दो सेक्स वर्कर मिलीं एचआईवी संक्रमित, 200 लोगों से बना चुकीं संबंध; 22 किन्नर भी चपेट में

Connect News 24

Prostitution women found HIV positive in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बरेली जिले में अब तक 5168 लोग एचआईवी संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से दो संक्रमित महिलाओं ने काउंसलिंग के दौरान कुबूल किया कि वे सेक्स वर्कर हैं। अब तक करीब दो सौ से ज्यादा लोगों के साथ संबंध भी बना चुकी हैं। दूसरी ओर, जिले के 22 किन्नर भी चपेट में मिले हैं।

जिला अस्पताल की एंटीरेट्रो वायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमित मिली एक महिला ने बीते साल सेक्स वर्कर होने की पुष्टि की थी। वहीं, अब हाल ही में एक और महिला ने भी इस धंधे से जुड़े होने की बात कही है। दोनों का इलाज एआरटी सेंटर से चल रहा है। 

दोनों महिलाओं ने ये बताया

दोनों महिलाओं ने संक्रमित होने की जानकारी के बाद सेक्स वर्कर के धंधे से तौबा करने की बात कही है। लेकिन जांच से कितने साल पहले कब, कहां संक्रमित हुईं इसकी जानकारी से इन्कार किया। हालांकि, दो सौ से ज्यादा लोगों के साथ नियमित अंतराल पर संबंध होने की बात कुबूली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button