बरेली
VIDEO : दफ्तर में चीफ फार्मासिस्ट ने युवक से दबवाए अपने पैर, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि अनिल कुमार मिश्रा दोनों पैरों को सामने की कुर्सी पर रखे हुए हैं। सिर को ऐसे पकड़े हैं कि मानो भयंकर दर्द हो रहा हो। उनके पैरों को एक युवक दबा रहा है। करीब एक मिनट की वीडियो में चीफ फार्मासिस्ट काफी आराम में दिखाई दे रहे हैं।



