पीलीभीत

VIDEO : जहानाबाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सड़क पर पत्थरबाजी से अफरा-तफरी का बना माहौल

Connect News 24

जहानाबाद में बच्चों के विवाद में बीती शाम शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाते हुए रात में ही फिर पहले पक्ष पर धावा बोल दिया। गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ा तो जमकर ईंट और पत्थर चले। इसमें एक दुकानदार घायल हो गया। सड़क पर पत्थरबाजी से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने इसमें दोनों पक्षों के आठ लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित कई धाराओें में मुकदमा दर्ज किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button