बदायूं

VIDEO : बदायूं के उघैती में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Connect News 24

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान चरसौरा गांव नजदीक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चे उछलकर आगे सीट में जा लगे। हालांकि उनके ज्यादा चोट नहीं आई। कुछ बच्चों को मामूली चोट आई है। बस में करीब 35-40 बच्चे सवार थे। सूचना पर बच्चों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन के आदेश दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button