रामपुर
VIDEO : अब कौन संभालेगा आजम की सियासी विरासत… अब तक की सबसे बड़ी सजा का एलान, तीनों नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सात साल की सजा होने के बाद अब सपा नेता आजम की सियासी विरासत पर ग्रहण लग गया है। क्योंकि आजम खां, अब्दुल्ला आजम के साथ-साथ अब तजीन फात्मा को सजा हो चुकी है। उनके परिवार में अब बड़ा बेटा अदीब आजम और बहू सिदरा अदीब हैं। सपा नेता आजम खां के करीब 45 साल पुराने सियासी कॅरिअर पर ग्रहण लग चुका है। उनके साथ-साथ अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा को भी सजा हो चुकी है। ऐसे में से तीनों में कोई चुनाव नहीं लड़ पाएगा।