बरेली

Bareilly News: रील की खातिर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल

Connect News 24

बरेली। रील बनाने के लिए युवा जान पर खेलकर बाइक से स्टंट कर रहे हैं। कैंट इलाके में बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

भीम आर्मी के कार्यकर्ता सेम मैसी ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शिकायत की है। बताया है कि अब रामगंगा नगर कॉलोनी को छोड़कर कैंट में स्टंटबाजी हो रही है। बरेली पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती। इन हरकतों की वजह से लोग सड़क पर घूमने से डरते हैं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को वीडियो टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो सिर्फ 15 सेकेंड का है, जिसमें गाने की धुन भी एड की गई है। वीडियो में युवक बाइक को एक पहिये पर चलाता दिख रहा है। सड़क पर दूसरे वाहन भी दौड़ते दिख रहे है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button