पीलीभीत
VIDEO : पीलीभीत के डगा गांव में गन्ने के खेत से निकली बाघिन ने मारा झपट्टा, बाल-बाल बचा ग्रामीण
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में डगा गांव के पास गन्ने के खेत से निकले बाघिन ने सोमवार सुबह ग्रामीण एजाज खां पर हमला कर दिया। वहां मौजूद वन वाचर के प्रयासों से ग्रामीण की जान बची। सूचना के बाद वन दरोगा स्तर के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी की। वहीं ग्रामीणों ने बाघिन को पकड़ने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। नायब तहसीलदार और रेंजर ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।