बरेली

VIDEO : बरेली में शौचालय की दीवार काटकर बैंक में घुसे चोर, कमरों के ताले तोड़े, लॉकर उखाड़ने की कोशिश

Connect News 24

बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने बैंक में सेंध लगा दी। दीवार काटकर बैंक में घुसे सभी कमरों के ताले तोड़ दिए। लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया। नहीं टूटने पर उसे उखाड़ने की कोशिश की। शुक्रवार सुबह कर्मचारी पहुंचे तो बैंक के अंदर दृश्य देखकर दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। 

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव राजघाट में बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा है। गुरुवार को ईद मिलाद उन नबी की छुट्टी थी। रात में बेखौफ चोरों ने बैंक के पीछे स्थित शौचालय की दीवार काटी और वहीं से अंदर प्रवेश कर गए। शुक्रवार सुबह जब बैंक के कर्मचारी पहुंचे तो अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। कमरों के ताले टूटे हुए थे। 

बैंक कर्मचारियों के मुताबिक चोरों ने लॉकर को उखाड़ने का भी प्रयास किया था, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल बैंक से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एक सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश चोर दिखाई दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button