VIDEO : सड़क पर बाघों की सैर… नजारा देख जंगल सफारी कर रहे सैलानी हुए रोमांचित
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान बाघों की चहलकदमी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दो दिन पूर्व जंगल सफारी के दौरान जंगल मार्ग पर अचानक दो बाघों आ गए। उन्हें देख दोनों ओर सफारी वाहन रुक गए। बाघों का जोड़ा काफी देर तक मार्ग पर चहलकदमी करता रहा। जंगल वाहनों पर सवार सैलानियों ने बाघों का वीडियो बना लिया। बता दें कि पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से देश के विभिन्न इलाकों से सैलानियों की आमद हो रही है। इस सत्र में विदेशी सैलानी भी लगातार आ रहे हैं। बाघ की अधिक मौजूदगी सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रविवार को छुट्टी के दिन सैलानियों की संख्या बेहतर रही। जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार भी हुए। महोफ रेंज प्रशासन की ओर से सैलानियों की सुविधा का ध्यान रखा गया।