बरेली

VIDEO : बरेली में एसएसपी दफ्तर के बाहर सड़क पर लेटकर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Connect News 24

बरेली के संजय नगर में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई थी। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर शुक्रवार को दूसरे पक्ष के परिवार की महिलाओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर भी वो नहीं मानीं। महिलाओं के प्रदर्शन से सड़क पर जाम लगने लगा। बाद में एसएसपी ने इन लोगों को बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button