Budaun News: पुलिस लाइन के ऊपर मंडराया हेलीकॉप्टर, अचानक आने लगा नीचे; मची खलबली

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI
विस्तार
बदायूं में शुक्रवार दोपहर को उस वक्त पुलिस लाइन में खलबली मच गई, जबकि पुलिस लाइन मैदान के ऊपर वायुसेना का हेलीकॉप्टर चक्कर काटता नजर आया। हेलीकॉप्टर ने दो चक्कर लगाए। यह देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए। एक बार हेलीकॉप्टर काफी नीचे तक आ गया था। उसके बाद उड़ता हुआ चला गया।
हेलीकॉप्टर को देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी मैदान की ओर दौड़ पड़े। जब तक वे मैदान में पहुंच पाए उससे पहले हेलीकॉप्टर चला गया। चूंकि इसकी कोई पहले से कोई सूचना नहीं थी। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला था, लेकिन किसी वजह से लैंडिंग नहीं हुई और यहां से चला गया।