बरेली
VIDEO : बरेली में कार टकराने पर युवक को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल
बरेली के रामपुर गार्डन में कार टकराने के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। इनमें मारपीट हो गई। एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल हो गया। तीन लोग युवक को दौड़ाकर पीट रहे हैं। किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर वीडियो टैग कर इसकी शिकायत पुलिस से की। जवाब में बरेली पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौते की बात कही है। बताया गया कि किसी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है, वह खुद ही सुलह करके चले गए।



