बदायूं
VIDEO : बदायूं में युवक ने पिता को गोलियां से भूना, दिनदहाड़े हुई हत्या से फैली सनसनी
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराय बरौलिया में एक युवक ने रविवार सुबह अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव सराय बरौलिया निवासी सुभाष शर्मा (52) रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर से खाना खाकर ट्यूबवेल पर जा रहे थे। वो अपने गन्ने की खेत की मेड़ पर पहुंचे थे। तभी ट्यूबवेल पर बाइक लेकर पहुंचे उनके बेटे सचिन ने तमंचा निकालकर पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि उसने पिता को दो गोली मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



