बदायूं

ये कैसा प्यार: रोते रहे मासूम, प्रेमी के साथ चली गई पांच बच्चों की मां; पंचायत ने सुनाया था ये फैसला

Connect News 24

woman left her five children for lover in budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। पांच बच्चों की मां ने देवर के प्यार में हद पार कर दी। प्रेमी के लिए उसने अपने घर परिवार को छोड़ दिया। महिला अपने देवर के साथ रहने पर अड़ी थी। दो दिन पहले मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आपसी समझौते से मामला सुलझाने की सलाह दी। इस पर रविवार को गांव में पंचायत हुई। 

पंचायत ने दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद फैसला सुनाया कि महिला और उसका प्रेमी गांव में नहीं रहेगा। उसके पांचों बच्चे पिता के पास ही रहेंगे। भविष्य में दोनों पक्ष किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा। दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता पुलिस को भी सौंप दिया है। पंचायत के फरमान के बाद बच्चे रोते-बिलखते रहे, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। 

‘पति के साथ नहीं रहना’

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का देवर के साथ प्रेम प्रसंग है। दो दिन पहले महिला ने खुद ही थाने पहुंच कर कह दिया था कि वह अब पति के साथ नहीं, बल्कि अपने प्रेमी देवर के साथ ही रहेगी। पुलिस के समझाने के बाद भी महिला जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने साथ आए लोगों से कहा कि दोनों परिवार पंचायत कर मामले को निपटाएं। इस पर ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में पंचायत बुलाई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button