बदायूं

जब नायब तहसीलदार पर चढ़ा शराब का नशा: कार से युवक को ठोंका, पुलिस को दी गाली; बोले- क्रांति कर दूंगा

Connect News 24

Drunk Naib Tehsildar Amit Kumar abused the police in Budaun

नायब तहसीलदार ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने शराब के नशे में कार से बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। पुलिस पहुंची तो नायब तहसीलदार ने हंगामा शुरू कर दिया। गालीगलौज करते हुए पुलिस से भी अभद्रता की। डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण में नायब तहसीलदार के शराब पीने की पुष्टि की है। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।

बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी अर्जुन शर्मा अपने भाई मनोज शर्मा के घर चित्रांश नगर गए थे। वहां से वह खाना खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आदर्श नगर के पास शराब के नशे में धुत सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार अमित कुमार ने अर्जुन की बाइक को कार से टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन घायल हो गया। अपनी गलती न मानते हुए नायब तहसीलदार ने अर्जुन को ही पीटना शुरू कर दिया।

अस्पताल में भी किया हंगामा 

मामले की जानकारी पर अर्जुन के भाई मनोज शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस नायब तहसीलदार को लेकर मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल परीक्षण किया गया तो यहां भी नायब तहसीलदार ने जमकर हंगामा किया। 

अजब शादी की गजब कहानी: दुल्हन ने फुफेरे भाई संग लिए सात फेरे, दूल्हे के साथ सहेली का हुआ विवाह

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button