रामपुर

मूंढापांडे एयरपोर्ट शुरू होने से रामपुर के विकास को लगेंगे पंख : आकाश

Connect News 24

रामपुर। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा है कि नए साल पर मुरादाबाद एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू हो जाएंगी, जिसका लाभ रामपुर को मुरादाबाद से अधिक होगा। शुरुआत में देश के कुछ बड़े शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। जिससे रामपुर के कारोबारियों को आवागमन में सहूलियत होगी।मुरादाबाद एयरपोर्ट को काफी समय समय से चालू कराने की कवायद चल रही थी। अब एयरपोर्ट को उड़ान का लाइसेंस मिल गया है। बुधवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से फोन पर बात की और मुरादाबाद एयरपोर्ट को फ्लाइंग लाइसेंस जारी कराने पर आभार जताया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने नए साल पर उड़ाने शुरू कराने का भरोसा दिया है।

विधायक ने बताया कि एयरपोर्ट को फ्लाइंग लाइसेंस जारी होने के साथ ही बिग फ्लाई कंपनी को उड़ाने शुरु कराने का कार्य मिला है। फिलहाल मुंबई, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि रामपुर से एयरपोर्ट का सिर्फ नौ मिनट का रास्ता है। इससे यहां के उद्यमी आसानी से दिल्ली और मुंबई आ-जा सकेंगे। कारोबारियों को कारोबार करने और जरूरी मीटिंगों में आने-जाने के अधिक समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। इससे रामपुर के विकास को नए पंख लगेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button