बरेली

Bareilly: एसएसपी दफ्तर के बाहर सड़क पर लेटकर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

Connect News 24

Women protested by lying on the road outside SSP office in Bareilly

महिलाओं को समझाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

बरेली के संजय नगर में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। शुक्रवार को दूसरे पक्ष के परिवार की महिलाओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर भी वो नहीं मानीं। महिलाओं के प्रदर्शन से सड़क पर जाम लगने लगा। बाद में एसएसपी ने इन लोगों को बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

संजय नगर के राजू यादव ने बताया कि उनका बेटा देव यादव दो दिन पूर्व एक बरातघर के पास से गुजर रहा था, तभी पांच लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जैसे तैसे वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। जानकारी होने पर परिजन उसे बचाने गए तो आरोपियों ने हवाई फायर कर दिए। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें फंसाने के लिए अपने साथी के हाथ में गोली मार दी। कहा था कि इन सब पर केस बनाओ। इस मामले में राजू यादव पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button