पीलीभीत

Pilibhit News: चूका बीच पर पर्यटन सत्र के दूसरे दिन पहुंचे 160 सैलानी

Connect News 24

160 tourists reached Chuka Beach on the second day of tourism season.

जंगल सफारी के मार्ग किनारे नहर में घूमता बाघ । स्रोत – वीडियो ग्रैब

कलीनगर। पर्यटन सत्र के दूसरे दिन भी चूका बीच सैलानियों की आमद से गुलजार रहा। प्रकृति के अद्भुत नजारों को देख सैलानी खुश नजर आए। दूसरे दिन 160 सैलानी चूका बीच पहुंचे। यूएसए के पर्यटक दूसरे दिन सफारी का आनंद लेकर लौटे। कुछ ही सैलानियों को बाघ के दीदार हुए। अधिकांश मायूस होकर लौटे।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन मुफ्त में करीब तीन सौ सैलानियों ने चूका बीच की सैर की थी। दूसरे दिन भी चूका बीच और जंगल की सुंदरता के कायल सैलानियों की बेहतर आमद हुई। बृहस्पतिवार को भी जनपद के अलावा बरेली, लखीमपुर, बदायूं के अलावा कुछ विदेशी सैलानी चूका बीच पहुंचे। सैलानियों के पहुंचने से सुबह से ही मुस्तफाबाद में रौनक बढ़ गई।

शाम को दूसरी शिफ्ट तक 30 वाहनों से सैलानी जंगल भ्रमण के लिए रवाना हुए। दोनों शिफ्टों में सैलानियों को बाघों के बेहतर दीदार होने की बात कही जा रही है। जबकि तमाम सैलानी ऐसे भी थे जो बाघ न दिखने पर मायूस होकर लौटे। नहर किनारे बाघ दिखाई देने की बात कही जा रही है। बुधवार को पीटीआर पहुंचे यूएसए के दो सैलानियों ने बृहस्पतिवार को भी जंगल सफारी का आनंद लिया। इसके बाद वे लौट गए। बृहस्पतिवार को चूका बीच घूमने वाले सैलानियों की संख्या 160 रही।

000

चयनित गाइडों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन में इस बार गाइडों की संख्या बढ़ा दी गई लेकिन इनकों प्रशिक्षण नहीं दिया गया। इसके लिए पूर्व में परीक्षा पास करने वाले गाइडों का चयन किया गया। जंगल भ्रमण के दौरान जरूरी जानकारी समेत नियमों का पालन करने के लिए 18 नवंबर को पीटीआर प्रशासन की ओर से चयनित गाइडों को मुस्तफाबाद में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जंगल सफारी के मार्ग किनारे नहर में घूमता बाघ । स्रोत - वीडियो ग्रैब

जंगल सफारी के मार्ग किनारे नहर में घूमता बाघ । स्रोत – वीडियो ग्रैब


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button