स्काई वॉक : जान जोखिम में डालकर काम कर रहे मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:59 AM IST
बरेली। स्काई वॉक के निर्माण के काम में तेजी तो आई है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। मजदूरों से बिना सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है।
यह स्थिति तब है, जब कुतुबखाना पुल के निर्माण के दौरान मजदूर और राहगीर की जान जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अफसर चेते नहीं हैं। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अभियंता सुरक्षा के सवाल को उस निजी कंपनी पर टाल रहे हैं, जो निर्माण करा रही है। मुख्य महाप्रबंधक संजय तिवारी ने कहा कि अगर निर्माण एजेंसी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर रही है तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। ब्यूरो



